खबरवाणी
मिशन स्कूल परिसर में धर्मांतरण और निर्माण के आरोपों पर सकल हिंदू समाज ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
निष्पक्ष जांच, भूमि की लीज और निर्माण की वैधानिकता की जांच की मांग
दो आरोपियों पर कार्रवाई सहित पांच बिंदुओं पर उठाए सवाल
बैतूल। सदर स्थित मिशन प्राथमिक शाला परिसर में कथित धर्मांतरण, निर्माण और अन्य गतिविधियों को लेकर सकल हिंदू समाज सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने आपत्ति जताई है।
हिंदू जागरण मंच, प्रांत टोली से महेंद्र साहू जी प्रांत टोली से समाजसेविका श्रीमती वंदना कुंभारे , हिंदू जागरण मंच जिला संयोजक राजू तुंडराम, सहसंयोजक बंडु लिखितकर, अधिवक्ता दीपक पाल, अधिवक्ता पूनम राजपूत एम राष्ट्रीय हिंदू सेवा के अध्यक्ष दीपक मालवीय जी के नेतृत्व में सर्व हिंदू समाज, हिंदू जागरण मंच, राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रतिनिधियों धर्म जागरण प्रतिनिधि और कुनबी समाज सेवा संगठन के मुन्ना मानकर ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा शिकायत में सामने आए आरोपों की वैधानिक जांच के बाद कार्रवाई की मांग की गई।
समाजसेवी वंदना कुंभारे ने मीडिया से चर्चा में आरोप लगाया कि सदर स्थित मिशन प्राथमिक शाला की शासकीय लीज वाली भूमि पर लंबे समय से ऐसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिनकी वैधानिकता की जांच आवश्यक है। उन्होंने दावा किया कि बीते दिनों करीब 200 से 250 हिंदू महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और बीमारियां ठीक करने का भरोसा देकर एकत्र किया गया तथा उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रभावित करने का प्रयास किया गया। इस मामले में दो लोगों को पकड़े जाने की बात भी उन्होंने कही।
ज्ञापन में कहा गया है कि जिस परिसर में पूर्व में मिशन प्राथमिक शाला संचालित होती थी, उसकी भूमि किस संस्था के स्वामित्व में है और किस आधार तथा अवधि के लिए लीज पर दी गई है, इसकी राजस्व एवं संबंधित अभिलेखों के आधार पर जांच की जाए। साथ ही स्कूल बंद होने के बाद परिसर में किए गए कथित निर्माण की भवन अनुमति, संस्था पंजीयन, अग्नि सुरक्षा और विद्युत संबंधी अनुमतियों की भी जांच कराने की मांग की गई है।
संगठनों ने यह भी आरोप लगाया कि परिसर में प्रत्येक रविवार लोगों को एकत्र किया जाता है और वहां धर्मांतरण संबंधी गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। ज्ञापन में स्थल निरीक्षण कर गतिविधियों की वास्तविकता और वैधानिकता की जांच कराने तथा संबंधित व्यक्तियों द्वारा शासकीय योजनाओं का लाभ लिए जाने की स्थिति में उनकी पात्रता की भी जांच करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में रंगलीन इम्मानुएल और कृष्ण कुमार शेसकर नामक व्यक्तियों के संबंध में वर्ष 2021 और 2024 में प्राथमिकी दर्ज होने का उल्लेख करते हुए पुलिस अभिलेखों की जांच की मांग की गई है। साथ ही जिले की अन्य तहसीलों में इनके विरुद्ध दर्ज बताए जा रहे मामलों की भी जानकारी जुटाकर, यदि मामले लंबित अथवा प्रमाणित पाए जाएं तो नियमानुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। परिसर में कार्यरत स्टाफ और संस्था से जुड़े व्यक्तियों की प्रशासनिक एवं कानूनी स्थिति की भी जांच की मांग की गई है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान हिंदू जागरण मंच प्रांत टोली से महेंद्र साहू, हिंदू जागरण मंच मध्य भारत प्रांत से वंदना कुंभारे सहित हिंदू जागरण मंच विधि आयामअधिवक्ता दीपक पाल, अधिवक्ता पूनम राजपूत जिला संयोजक राजू तुंडराम सहसंयोजक बंडु लिखितकर महिला आयाम कल्पना तरुणकर जिला कार्यकारणी सदस्य मेकश्याम साहू राष्ट्रीय हिंदू सेना के अध्यक्ष दीपक मालवीय जी जीकुनबी समाज सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष मुन्ना मानकर, गायत्री परिवार धर्म जागरण एवं अन्य संगठन से मुकेश वरवडे,, हेमासिंह चौहान, कविता मालवी, लता साहू, हेमराज साहू, , गोलू उघड़े, विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे, नगर युवा अध्यक्ष शनि साहू सहित रोहित दिवान, मंथन साहू, विदित मालवी, नवीन योगी और प्रिंस साहू, बंटी सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे। संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोष सिद्ध होने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की है।





