खबरवाणी
शासकीय महाविद्यालय में हुआ बोरी बधान कार्यक्रम एवं नुक्कड नाटक
आठनेर :- शासकीय महाविद्यालय आठनेर में राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बस स्टैंड आठनेर में स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड नाटक किया गया जिसमें स्वयंसेवकों ने नशे के दुष्परिणाम को बताया एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवकों ने उपस्थित नागरिकों को नाटक के माध्यम से नशे के सेवन से होने वालीं गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ही जल संवर्द्धन एवं संरक्षण हेतु बोरी बधान कार्यक्रम किया गया जिसमें स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर के पास ही बोरी बधान का कार्य किया
कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ साधना ठाकुर, डॉ विकेश सिंह डॉ शिवशंकर भरतपूरे के निर्देशन में संपन्न हुआ कार्यक्रम में
डॉ वर्जीनिया दवनडे ,डॉ निर्मल बिस्वास, प्रो आशीष धोटे, प्रो हरि किशन कोगै एवं श्रीमति मीना यादव , श्रीमति पुष्पा यादव, श्री निखिल एवं अरुण सोनारे उपस्थित रहें





