Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मूकबधिर अंध विद्यालय के प्राचार्य देविदास चौहान सेवा निवृत्त हुए तथा नवागत प्राचार्य वर्षा महाजन ने पदभार संभाला l

By
—
On:

खबरवाणी

मूकबधिर अंध विद्यालय के प्राचार्य देविदास चौहान सेवा निवृत्त हुए तथा नवागत प्राचार्य वर्षा महाजन ने पदभार संभाला l

बुरहानपुर – जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 1994 से संचालित मूकबधिर अंध विद्यालय के प्राचार्य देविदास चौहान ने 28 वर्ष सेवाए अर्पित करने के बाद आज वह जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल , ट्रस्ट सचिव महेंद्र जैन , कोषाध्यक्ष सुनील कक्कड़ , सदस्य डॉ किरण सिंह व् अन्य गणमान्यो की उपस्थिति में आज देविदास चौहान का बिदाई समारोह सम्पन्न हुआ l साथ ही नवागत प्राचार्य वर्षा महाजन ने पदभार ग्रहण किया l
बिदाई समारोह को संबोधित करते हुए देविदास चौहान ने कहा की जबसे मैंने शाला के प्राचार्य पद को संभाला है तब से लेकर आज दिनांक तक कितने अध्यक्ष एवं सचिव महोदय व् कार्यकारिणी आई किन्तु सभी कार्यकारिणीयो द्वारा मुझे सम्पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया l मै आज सेवा निवृत्त जरुर हो रहा हूँ किन्तु आपके द्वारा मिला प्यार और सहयोग आजीवन नही भुला पाउँगा l मै आपको विश्वास दिलाता हु मै सेवा निवृत्त जरुर हुआ हूँ किन्तु कुछ समय पश्च्यात मै शाला में आकर अपनी सेवाए शिक्षक के तौर पर यथावत रखूंगा l पदभार ग्रहण अवसर को संबोधित करते हुए नवागत प्राचार्य वर्षा महाजन ने कहा की मै आप लोगो को पूर्ण विश्वास दिलाती हूँ की शासन एवं शाला के नियमो के तहत कार्यो को प्रतिपादित कर सभी को साथ लेकर अपने कार्य को करने का पूरा पूरा प्रयास करुँगी मै मानव हूँ मुझ में भी कमी हो सकती है मेरी कमियों को ध्यान में रखते हुए व् सहयोग प्रदान करते हुए आप सभी को साथ लेकर आगे बढ़कर शाला को आगे बढ़ाना मेरा परम ध्येय व् कर्तव्य रहेगा l
बिदाई एवं पदभार ग्रहण समारोह अवसर पर शाला के आदरणीय शिक्षक एवं शिक्षिकाए एवं स्टाफ प्रमिला महाजन ,श्याम निकम , पंकज शाह , आकाश चौधरी , भाग्यश्री वाघमारे , पुष्पा महाजन , नवनीत चौधरी , चन्द्रकांत पाटिल , धर्मेन्द्र भंडारी के साथ साथ ट्रस्ट के अन्य सम्मानीय सदस्य व बड़ी संख्या में शाला के छात्र एवं छात्राए उपस्थित थे l कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन महेंद्र जैन ने किया एवं आभार सुनील कक्कड़ ने माना l उपरोक्त जानकारी अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने दी l

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News