Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कीटो के हमले से छिंदी में मक्का की फसले ख़राब

By
—
On:

खबरवाणी

कीटो के हमले से छिंदी में मक्का की फसले ख़राब

मुलताई। ब्लॉक के ग्राम छिंदी में किसानो के खेतो मे लगी मक्का की फसलों की पत्तिया कीटों ने चट कर ली है, जिससे खेत पत्ती विहीन हो गए सिर्फ डंठल ही बचे है। किसानो का कहना है की ग्राम के दर्जनों किसानों की फसल प्रभावित हुई है।किसानों ने कीटों को भगाने के लिए थालियां बजाईं, शोर मचाया और धुआं भी किया लेकिन वे सफल नहीं हुए।किसान धनाजी, अभिमन्यु सिंह, अर्जुन, रेखाबाई, लालजी और गीताबाई जैसे कई किसानों के खेतों में नुकसान हुआ है।किसानों का आरोप है राजस्व विभाग ने मौके पर पहुंचे बिना ही टिड्डी दल होने से इनकार किया। ग्रामीणों और किसानों ने फसल खराब होने की पुष्टि की है। एसडीएम राजीव कहार का कहना है कि कृषि वैज्ञानिकों का दल भेजा गया है। उन्होंने टिड्डी दल से फसले ख़राब नहीं होना बताया।किसानों ने बताया कि कई खेतों में फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, मक्का की फसल इस साल बहुत अच्छी थी, लेकिन अचानक हुए हमले में फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, किसानो ने फसलों का सर्वें कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News