Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 11 प्रकरण दर्ज; 4 आरोपी गिरफ्तार 56 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा, 1500 किलो महुआ लहान और 15 पाव देशी मदिरा जब्त

By
—
Last updated:

खबरवाणी

अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 11 प्रकरण दर्ज; 4 आरोपी गिरफ्तार 56 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा, 1500 किलो महुआ लहान और 15 पाव देशी मदिरा जब्त

बुरहानपुर। कलेक्टर हर्ष सिंह के आदेशानुसार अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी पार्थ सारथी शर्मा के निर्देशन में ग्राम खेरखेड़ा, खारखेड़ा, अमुल्ला खुर्द, झोलापुरा एवं डबाली में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर विभाग ने कुल 11 प्रकरण पंजीबद्ध किए तथा 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विभाग के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मौके से 56 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा, करीब 1500 किलोग्राम महुआ लहान तथा 15 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई। जब्त मदिरा एवं मदिरा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 1 लाख 65 हजार रुपये बताया गया है।
आबकारी विभाग द्वारा संबंधित मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए प्रकरणों में आगे की वैधानिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
मुकेश गौर के नेतृत्व में कार्रवाई
सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में उपनिरीक्षक शेरसिंह मोरे, केतन भाबर, आरक्षक अनीता रावत, हेमंत, रवि पाल एवं पलक सिकरवार का सहयोग रहा।
नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
विभाग टीम ने कार्रवाई वाले क्षेत्रों में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही नागरिकों से अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय की जानकारी मिलने पर विभाग को सूचना देने की अपील की गई।
विभाग का कहना है अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News