Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शिक्षा के साथ खेलकूद में भी परचम लहरा रहा है पैराडाइज स्कूल, आमला।

By
—
On:

खबरवाणी

शिक्षा के साथ खेलकूद में भी परचम लहरा रहा है पैराडाइज स्कूल, आमला।

छात्र अभिषेक यादव का राज्य स्तर पर चयन।

​आमला:
क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल, आमला ने एक बार फिर शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट पहचान दर्ज कराई है। विद्यालय में शिक्षा का उच्च स्तर हमेशा से ही सर्वोपरि रहा है, जिसके परिणाम स्वरुप यहाँ के छात्र-छात्राएं लगातार बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाते आए हैं। केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि सह-पाठयक्रम गतिविधियों और खेलकूद में भी इस स्कूल का कोई सानी नहीं है।
​इसी कड़ी में, विद्यालय की कक्षा बारहवीं गणित संकाय के मेधावी छात्र अभिषेक यादव पिता श्री कोमल यादव ने अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय का नाम रोशन किया है। सारणी में आयोजित संभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 200 मीटर दौड़ में अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तर पर खेलने के लिए अपनी योग्यता साबित की।

​शिक्षा और अनुशासन का उत्कृष्ट केंद्र।

पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रतिवर्ष छात्र न केवल राज्य और संभाग स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में नियमित रूप से चयनित होते हैं, बल्कि उच्च शिक्षा व मेरिट में भी अपना उत्कृष्ट स्थान सुरक्षित रखते हैं। विद्यालय में अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और खेल का उच्च स्तर बच्चों के चहुंमुखी विकास की गारंटी बनता है।

​विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं।

छात्र की इस गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि पर विद्यालय परिवार के प्रवीण दीगड़े, सुनील करारे, श्रीमती आशा विश्वकर्मा, श्रीमती ममता पवार, श्रीमती पुष्पा पवार, श्रीमती लीना मिश्रा, श्रीमती मल्लिका पाल एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए अभिषेक को बधाई दी है तथा राज्य स्तर पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News