खबरवाणी
सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य शिविर 686 लोगो हुआ परीक्षण
मुलताई। नगर के सरकारी अस्पताल में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार, मंडल अध्यक्ष शगणेश साहू, सेवा संकल्प के संयोजक राजू चोपडे द्वारा किया गया।खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ गजेंद्र मीणा ने बताया स्वास्थ्य शिविर में 486 हितग्राहियों का पंजीयन कर स्वास्थ्य स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार दिया गया।शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत 79 गर्भवती महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण कर उपचार एवं परामर्श डॉक्टर सरिता काल भोर स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा स्टाफ के सहयोग से दिया गया। प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रत्येक माह की 9 व 25 तारीख को आयोजित किया जाता है, इस शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि मातृ मृत्यु दर को कम किया जा सके। अभियान के तहत जौलखेड़ा में 1 अक्टूबर 2026 को शिविर का आयोजन किया जाएगा साथ ही रक्त दान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।





