Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

एयरफोर्स स्टेशन आमला में डिफेंस और सिविल फायर फाइटरों का संयुक्त अभ्यास

By
—
On:

खबरवाणी

एयरफोर्स स्टेशन आमला में डिफेंस और सिविल फायर फाइटरों का संयुक्त अभ्यास

संयुक्त अभ्यास में नपा सारनी को प्रथम स्थान

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। एयरफोर्स स्टेशन आमला में डिफेंस और सिविल फायर फाइटरों का संयुक्त अग्निशमन अभ्यास एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें नगर पालिका परिषद सारनी सहित आमला, बैतूल और बैतूल बाजार के फायर फाइटर एवं वाहन शामिल हुए।
संयुक्त अभ्यास के दौरान डिफेंस के अधिकारियों और फायर फाइटरों ने सिविल फायर फाइटरों को आधुनिक अग्निशमन तकनीकों की जानकारी दी। इस दौरान आधुनिक रोबोट एक्सटिंग्विशर का प्रशिक्षण भी दिया गया। करीब 600 से 700 किलोग्राम वजनी यह रोबोट कैमरे से लैस होकर रिमोट के माध्यम से संचालित किया जाता है। इसे दो होज से कनेक्ट कर आग बुझाने के लिए उपयोग किया जाता है।
प्रशिक्षण में बताया गया कि इस तरह के रोबोट का उपयोग अधिक तापमान वाले आगजनी स्थलों, जैसे तेल कारखानों, रिफाइनरी और केमिकल उद्योगों में किया जा सकता है। रक्षा अधिकारी श्री पुरी ने फायर एक्ट एवं अग्निशमन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
संयुक्त अभ्यास में नगर पालिका परिषद सारनी को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी सिविल फायर फाइटरों को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नगर पालिका सारनी की ओर से फायर फाइटर हरेंद्र भारती, सर्वेश श्रीवास्तव, सुनील कुमार चौहान, अजय नाथ यादव तथा वाहन चालक हरदेव ने प्रशिक्षण में सहभागिता की। आयोजन के अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News