Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

संपन्न हुई संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, उज्जैन में होने वाले राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए टीम चयनित

By
—
On:

खबरवाणी

संपन्न हुई संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, उज्जैन में होने वाले राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए टीम चयनित

अशोकनगर। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तत्वावधान में खेल युवा कल्याण स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय जिला एवं संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता (महिला व पुरुष वर्ग) का समापन हुआ। 23 से 26 सितंबर तक चली इस स्पर्धा में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय मुकाबले (23-24 सितंबर) के पुरुष वर्ग में शासकीय नेहरू पीजी कॉलेज अशोकनगर विजेता और शासकीय महाविद्यालय चंदेरी उपविजेता रहा। महिला वर्ग में शासकीय विधि महाविद्यालय अशोकनगर ने प्रथम तथा नेहरू पीजी कॉलेज ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

25-26 सितंबर को आयोजित संभाग स्तरीय स्पर्धा में अशोकनगर, गुना और शिवपुरी की टीमों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में शिवपुरी जिला विजेता व गुना उपविजेता बना, जबकि महिला वर्ग में गुना जिले ने बाजी मारी और शिवपुरी उपविजेता रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. विजय सिंह ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उज्जैन में आयोजित होने वाली आगामी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया, जो राज्य स्तर पर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News