Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गणेश विसर्जन का दौर दूसरे दिन भी जारी, राजडोह घाट पर चाक-चौबंद व्यवस्था

By
—
On:

खबरवाणी

गणेश विसर्जन का दौर दूसरे दिन भी जारी, राजडोह घाट पर चाक-चौबंद व्यवस्था

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। नगर पालिका क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा। तवा नदी के राजडोह घाट पर प्रशासन और नगर पालिका द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया।
विसर्जन स्थल पर हाईड्रा मशीन (क्रेन), नाव, गोताखोर और नगर पालिका कर्मचारियों की तैनाती रही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मौजूद रहा। श्रद्धालुओं के लिए पानी, लाइटिंग, टेंट और बैठने सहित अन्य व्यवस्थाएं की गईं।
एनजीटी के निर्देशों के अनुसार पूजन सामग्री और छोटी प्रतिमाओं को बनाए गए कुंड में विसर्जित किया गया, जबकि बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन क्रेन की मदद से नदी किनारे कराया गया। किसी भी श्रद्धालु या आम नागरिक को नदी के पानी में उतरने की अनुमति नहीं दी गई।
वहीं तवा खदान रोड पुल के नीचे, सिवनपाठ तथा सलैया की फोक्स नदी पर भी श्रद्धालु छोटी प्रतिमाएं लेकर पहुंचे। यहां विसर्जन के साथ लोगों ने खुले वातावरण और पिकनिक स्थल का भी आनंद लिया। राजडोह घाट पर शनिवार और रविवार को भी विसर्जन के लिए व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News