Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मांगें पूरी न होने पर 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे मध्य प्रदेश के ग्राम रोजगार सहायक

By
On:

खबरवाणी

मांगें पूरी न होने पर 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे मध्य प्रदेश के ग्राम रोजगार सहायक

अशोकनगर।ग्राम रोजगार सहायक (पदेन सहायक सचिव) अपनी वर्षों पुरानी लम्बित मांगों के निराकरण न होने से सरकार और विभागीय कार्यप्रणाली के खिलाफ आक्रोशित हैं ग्राम रोजगार सहायक संघ संयुक्त मोर्चा (म.प्र.) की अशोकनगर जिला इकाई ने मुख्यमंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के नाम जिला कलेक्टर व मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जिला पंचायत) को ज्ञापन सौंपते हुए आरपार की लड़ाई का ऐलान किया हैसंगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 1 अक्टूबर 2026 तक उनकी मांगों का निराकरण कर पक्ष में आदेश जारी नहीं किया जाता, तो 2 अक्टूबर 2026 से प्रदेश भर के ग्राम रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल, कंप्यूटर बंद, धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल और आमरण अनशन जैसे चरणबद्ध आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

रोजगार सहायकों की मुख्य मांग तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा 28 जून 2023 को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, भोपाल में की गई घोषणा के तहत ‘पंचायत सहायक सचिव’ के पद पर आमेलन करने तथा पंचायत सचिवों के समान सभी सुविधाएं, निश्चित वेतनमान और ग्रेडपे प्रदान करने की है ज्ञापन में बताया गया कि लगातार कई सम्मेलनों, बैठकों और मुख्यमंत्रियों व मंत्रियों के आश्वासनों के बावजूद आज तक कोई ठोस आदेश जारी नहीं किया गया इसके अलावा, सड़क दुर्घटनाओं में असमय काल के गाल में समाए रोजगार सहायकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ न मिलने पर भी गहरा दुख व्यक्त किया गया है।संयुक्त मोर्चा ने ज्ञापन में यह भी मुद्दा उठाया कि ग्राम रोजगार सहायकों से मूल ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना के अलावा अन्य विभागों जैसे स्वामित्व योजना 2026 आदि के कार्य बिना किसी स्पष्ट मानदेय या अतिरिक्त पारिश्रमिक के करवाए जा रहे हैं। वास्तविक धरातल पर काम रोजगार सहायक करते हैं, लेकिन श्रेय और प्रोत्साहन राशि अन्य विभागों या कर्मचारियों के खाते में चली जाती है। संघ की मांग है कि राज्य स्तरीय वरिष्ठ विभाग की लिखित सहमति और अतिरिक्त पारिश्रमिक के स्पष्ट प्रावधान के बिना अन्य विभागीय काम न लिए जाएं

ज्ञापन सौंपते समय संगठन के जिला अध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने कहा कि अंतिम छोर तक योजनाएं पहुंचाने वाले कर्मचारियों के साथ हो रही उपेक्षा अब असहनीय हो चुकी है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।ज्ञापन सौंपते समय सहायक सचिव संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार जाट और जिला अध्यक्ष महासंघ नरेंद्र गौर के साथ अशोकनगर जिले के समस्त पंचायतों के रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News