Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

राष्ट्रीय श्रमिक दिवस घोषित करने बीएमएस ने सौंपा ज्ञापन

By
On:

खबरवाणी

राष्ट्रीय श्रमिक दिवस घोषित करने बीएमएस ने सौंपा ज्ञापन

अशोकनगर। भारतीय मजदूर संघ द्वारा 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती पर ‘राष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ घोषित करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मंगलवार को बस स्टैंड प्रांगण स्थित मंदिर में जिलाध्यक्ष हरि सिंह रघुवंशी (हैरी) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, गौशाला रोड पर विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

बैठक के पश्चात कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया, जिसका वाचन जिला मंत्री शिशुपाल यादव ने किया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि भगवान विश्वकर्मा संपूर्ण श्रमिक जगत के आराध्य हैं। देश के नव-निर्माण में जुटे करोड़ों कारीगरों व श्रमिकों के सम्मान तथा भारतीय संस्कृति के अनुरूप 17 सितंबर को आधिकारिक रूप से ‘राष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ घोषित किया जाए। इस अवसर पर बीएमएस के विधि सलाहकार सतीश रघुवंशी, कोषाध्यक्ष मयंक शर्मा, सहमंत्री मुकेश परिहार, पेंशनर संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश विरथरे, वरिष्ठ नागरिक परिषद के जिलाध्यक्ष माधो सिंह रघुवंशी, कृषि उपज मंडी महासंघ के जिलाध्यक्ष किशोर दुबे, राममूर्ति नायक, प्रदीप पटेल, ब्रजेश ओझा, डॉ. राम कुमार ओझा, गणेशराम ओझा व धर्मेन्द्र ओझा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News