Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

इनोवा कार खाई में पलटी, तीन लोग घायल

By
On:

खबरवाणी

इनोवा कार खाई में पलटी, तीन लोग घायल

टेस्ट ड्राइव के दौरान हुआ हादसा, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

 

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

 

सारनी। बैतूल–परासिया स्टेट हाईवे पर सलैया और सुखढाना के बीच बजरंग मंदिर के पास रविवार को एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे खाई में जा गिरी। हादसा इतना जोरदार था कि कार कई पलटियां खाते हुए सड़क से काफी नीचे जा गिरी और चारों खाने चित हो गई। दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि घोड़ाडोंगरी निवासी सुखदेव विश्वकर्मा ने बगडोना स्थित एमएम मोटर्स के संचालक मनोज लिलोरे से सेकंड हैंड इनोवा कार का करीब चार लाख रुपये में सौदा किया था। सौदे के बाद कार की टेस्ट ड्राइव के लिए उनके बेटे सहित अन्य लोग इनोवा लेकर निकले थे। इसी दौरान सलैया–सुखढाना मार्ग पर बजरंग मंदिर के पास कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया से नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे में कार को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल घायलों का उपचार कराया गया है। सौदा होने के बाद टेस्ट ड्राइव के दौरान हुए इस हादसे में क्षतिग्रस्त कार के नुकसान की जिम्मेदारी किसकी होगी और आगे क्या मामला बनता है, यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

गौरतलब है कि बैतूल–परासिया स्टेट हाईवे पर आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने तथा संबंधित विभाग से दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News