Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

By
On:

खबरवाणी

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

 

स्थापना के लिए 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

 

विद्यार्थियों को प्रयोग एवं गतिविधियों से विज्ञान सीखने का मिलेगा अवसर

 

नरसिंहपुर । जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा एवं प्रयोगात्मक सीखने को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), नरसिंहपुर में साइंस प्ले पार्क की स्थापना के लिए 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग की वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 के अंतर्गत नरसिंहपुर के डाइट में साइंस प्ले पार्क की स्थापना की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

 

साइंस प्ले पार्क में विद्यार्थियों को विज्ञान की विभिन्न अवधारणाओं को मॉडल, प्रयोग एवं गतिविधियों के माध्यम से समझने का अवसर मिलेगा। इस उद्देश्य से डाइट प्राचार्य राजीव किशोर श्रीवास्तव के निर्देशन में डाइट नरसिंहपुर की विज्ञान समिति के अध्ययन भ्रमण दल ने आंचलिक विज्ञान केंद्र, भोपाल एवं डाइट अलीराजपुर का अध्ययन भ्रमण किया। दल में वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. श्रीमती अलका शर्मा, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती श्रद्धा शुक्ला, वरिष्ठ व्याख्याता गोविंद बड़कुर, व्याख्याता संजय कुमार शर्मा एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक पी.एस. पटेल शामिल रहे। राज्य शिक्षा केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी आर.के. त्रिपाठी एवं प्रेमसिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में दल ने दोनों संस्थानों में स्थापित विज्ञान मॉडलों, गतिविधियों एवं उपलब्ध संसाधनों का अध्ययन किया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News