खबरवाणी
गायत्री परिवार के पर्यावरण जल संरक्षण अभियान के सहयोगी बने कोरकू अंचल ग्राम ठुठामाँ के युवा एवं महिला मंडल के सदस्य
प्रज्ञा मंडल बोरदेही ने लिया उपवन को हरा भरा करने का संकल्प।
आमला – अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला समन्वय समिति ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह 2026 के अंतर्गत वन ग्राम ठुठामा में पौधों का रोपण किया गया पौधारोपण कार्यक्रम में जिला समन्वय समिति से निलेश मालवीय एवं नर्मदा प्रसाद सोलंकी, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र उपाध्याय, गायत्री परिवार के वरिष्ठ रमेश कुमार सूर्यवंशी, ठाकुरदास पवार, एसपी डढोरे ने पौधों का रोपण किया। माता भगवती स्मृति उपवन में नक्षत्र वाटिका के लिए 27 पौधे नवग्रह वाटिका के लिए 9 पौधे एवं राशि वाटिका के 12 पौधों का रोपण किया गया। सर्वप्रथम गुरु पूजन एवं पौधों का पूजन संपन्न किया गया गायत्री परिवार आमला के भरत धोटे ने विधि विधान से पौधों का पूजन संपन्न करवाया। तत्पश्चात नक्षत्र वाटिका, राशि वाटिका, नवग्रह वाटिका में पौधों का रोपण किया गया। वन ग्राम ठुठामा के युवाओं ने महिला मंडल ने मिलकर पौधारोपण में सहयोग प्रदान किया। रविवार को आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में किसन सराटकर, रुपकुमार अधीरक, सतीश साहू, शिवदयाल सोनी, उमेश यदुवंशी, उमेश साहू, महेश शीलूकर, होरीलाल भोपाकर, सोमलाल, महेश, रहाड़ी महाजन, दीनदयाल यदुवंशी एवं महिला मण्डल ने पौधरोपण किया।





