खबरवाणी
गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्नप्रतिमा स्थापना समितियों एवं डीजे संचालकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थाना सारनी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर पालिका एवं बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
बैठक में एसडीएम शाहपुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री प्रियंका करचाम, नायब तहसीलदार अजहर खान एवं थाना प्रभारी सारनी जयपाल इनवाती सहित नगर पालिका एवं बिजली विभाग के स्टाफ की उपस्थिति रही।
बैठक में गणमान्य नागरिकों, गणेश प्रतिमा स्थापित करने वाली समितियों के सदस्यों तथा डीजे संचालकों से आगामी गणेश उत्सव को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी समितियों से त्यौहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
प्रतिमा स्थापना, जुलूस, डीजे संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही निर्धारित नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया।
अधिकारियों ने कहा कि गणेश उत्सव आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। बैठक में उपस्थित समिति सदस्यों एवं नागरिकों ने भी प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।




