Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आज पाथाखेड़ा पहुंचेंगे शिवकुमार यादव बगडोना से रैली के साथ होगा भव्य स्वागत, ऑफिसर्स क्लब में मजदूरों से करेंगे सीधा संवाद

By
On:

खबरवाणी

आज पाथाखेड़ा पहुंचेंगे शिवकुमार यादव बगडोना से रैली के साथ होगा भव्य स्वागत,
ऑफिसर्स क्लब में मजदूरों से करेंगे सीधा संवाद

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। वेकोली (WCL) की कोयला श्रमिक सभा (HMS) के केंद्रीय अध्यक्ष, भारत सरकार ठेका श्रम सलाहकार बोर्ड के सदस्य एवं JBCCCI सदस्य शिवकुमार यादव आज पाथाखेड़ा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर HMS पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिवकुमार यादव दोपहर 2 बजे बगडोना पहुंचेंगे। यहां से रैली के साथ उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद वे पाथाखेड़ा स्थित ऑफिसर्स क्लब पहुंचेंगे, जहां क्षेत्र के कोयला मजदूरों से सीधा संवाद करेंगे।
संवाद कार्यक्रम में मजदूर अपनी समस्याओं, मांगों और कार्यस्थल से जुड़े विभिन्न मुद्दों को संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखेंगे। HMS पदाधिकारियों के अनुसार शिवकुमार यादव लगातार मजदूरों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने और उन्हें प्रबंधन के समक्ष मजबूती से उठाने के लिए सक्रिय रहे हैं।

सदस्यता सत्यापन को लेकर भी बढ़ेगा संपर्क

शिवकुमार यादव के दौरे को आगामी सदस्यता सत्यापन अभियान की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। WCL में सदस्यता सत्यापन का प्रथम चरण 18 से 22 सितंबर तथा द्वितीय चरण 28 एवं 29 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। इसी को लेकर HMS द्वारा क्षेत्र में कोयला मजदूरों से संपर्क और संवाद बढ़ाया जा रहा है।
HMS कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस दौरे से मजदूरों की समस्याओं को संगठन के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रयासों को गति मिलेगी। शिवकुमार यादव के पाथाखेड़ा आगमन को लेकर क्षेत्र के मजदूरों और संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News