खबरवाणी
नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने पाट पंचायत में लगाई चौपाल
सवाददाता प्रदीप यादव
भीमपुर
खबर भीमपुर से जहाँ नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने पाट पंचायत में चौपाल लगा कर फिर समझाइश दे कर आधार कार्ड, बैंक पास बुक ला कर देने पर जोर दिया ताकि जल्द से जल्द भूमि अधिकरण का मुवावजा खाते में आ सके और आप उसका लाभ उठा सके ।
ग्रामीणों ने फिर उठाया चार गुणा मुवावजे का मुद्दा
ग्रामीण सुभाष यादव, केवल, मिश्रा और बड़ी संख्या मे मौजूद ग्रामीणों ने
चार गुणा मुवावजा,
नहीं तो जमीन नहीं ।
की बात कर जम कर नारे बाजी की और आधार कार्ड, बैंक पास बुक नहीं देने की बात कही ।
अनुविभागीय अधिकारी को फिर दिया आवेदन ।
ग्रामीण प्रदीप यादव ने बताया की हमने अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन देकर चार गुणा मुवावजा की मांग की है ।
सरकार अपना अड़ियल रवैया नहीं बदलती हैं तो हम भी अपनी एक इंच भी जमीन नहीं देंगे भले हमारी जान चली जाए हम हमारी पुस्तैनी जमीन नहीं देंगे ।
बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
दिल्ली तक पद यात्रा की कही बात
ग्रामीण बीरबल, कृष्ण यादव ने बताया की हम हाइवे निर्माण की सुगबुगाहट से लेकर आज तक उचित मुवावजे की बात कही है लेकिन जिस तरह सरकार ने और राज्यों की तरह चार गुणा मुवावजा नहीं दिया तो हम सड़क से संसद तक आंदोलन करेंगे और पद यात्रा कर गरीब किसानों के साथ किस तरह मध्यप्रदेश सरकार शोषण कर रही हैं पूरे देश को बतायेंगे
कांग्रेस ने भी किसानों के शोषण की कही बात
कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष हरीश उजोने ने कहा की ।
दूसरे राज्यों में जमीन का चार गुणा नहीं दस गुना तक मुआवजा दिया जा रहा है लेकिन मध्यप्रदेश में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हमारे जिले के होने के बाद भी हम किसानों के साथ जो किया जा रहा है इसका खमियाजा बीजेपी को भुगतना होगा और सरकार हमें आंदोलन के लिए उकसाने का काम कर रही हैं जो अच्छा नहीं होगा






