Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

तेज रफ्तार स्कूटी सहित ताप्ती मंदिर में बच्चे सहित घुसा युवक

By
On:

खबरवाणी

तेज रफ्तार स्कूटी सहित ताप्ती मंदिर में बच्चे सहित घुसा युवक

मुलताई। पवित्र नगरी में वैसे तो ताप्ती मंदिर के सामने से दो पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है, परिक्रमा पर श्रीकृष्ण मंदिर के सामने बेरियर लगा कर रखा है।इसके बावजूद ही रविवार को एक स्कूटी चालक तेज रफ्तार में बच्चे सहित मंदिर के अंदर घुस गया, ताप्ती मंदिर में पानी भरा हुआ था, जिससे स्कूटी सहित मंदिर में गिर गया. यह तो अच्छा हुआ कि मां ताप्ती कि कृपा से किसी को चोट नही आई और मंदिर में भी क्षति नही हुई।जिसका सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आने पर नगरीय प्रशासन की लापरवाही सामने आई है लोगो का कहना है कि परिक्रमा मार्ग पर लगा बेरियर कैसे खुला। सीसीटीवी फुटेज की अनुसार एक स्कूटी सवार तेज रफ्तार में मंदिर की सामने आ रहा था, स्कूटी तेज रफ्तार में होने स्कूटी मंदिर में घुस गई और मंदिर में भरे पानी में गिर गई, स्कूटी पर एक बच्चा भी सवार था।घटना में किसी को गंभीर चोट नही आई है, ना ही मंदिर में कुछ क्षतिग्रस्त हुआ है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News