खबरवाणी
शिक्षक सम्मान समारोह 2026: 3000 शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी किया सम्मानित
निजी एवं शासकीय क्षेत्र के शिक्षकों के सम्मान में आयोजित हुआ भव्य समारोह
गाडरवारा। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित “शिक्षक सम्मान समारोह 2026” में निजी एवं शासकीय क्षेत्र से जुड़े करीब 3000 शिक्षक-शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षकगण शामिल हुए और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को नमन करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में झोतेश्वर धाम से पधारे परम पूज्य ब्रह्मचारी अचलानंद जी महाराज का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। वहीं राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विवेक तन्खा, राज्यसभा सांसद (बिहार) डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती सुनीता पटेल, श्री संजय शर्मा, श्री दीनदयाल दमोले, श्री सतेंद्र फौजदार एवं श्री शैलेन्द्र दीवान सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
समारोह में 21 सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए लंबे योगदान को याद करते हुए उपस्थित अतिथियों एवं आयोजकों ने उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम का संचालन श्री नवनीत काबरा द्वारा किया गया। समारोह के दौरान शिक्षकों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। एक शिक्षक के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को नई दिशा मिलती है।
समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकगणों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें सादर नमन एवं हार्दिक सम्मान प्रेषित किया गया।
इस भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन श्री जिनेश जैन द्वारा किया गया।





