Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शिक्षक दिवस पर छात्रों ने किया शिक्षकों का सम्मान

By
On:

खबरवाणी

शिक्षक दिवस पर छात्रों ने किया शिक्षकों का सम्मान

खबरवाणी न्यूज़ | रफीक

सारनी। शिक्षक दिवस के अवसर पर सारनी सहित आसपास के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

सलैया स्थित बालकृष्ण स्कूल में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों का तिलक लगाकर स्वागत करने के साथ हुई। इसके बाद शिक्षकों के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों का रैंप वॉक भी कराया गया।

बच्चों द्वारा निर्धारित बॉलीवुड रेट्रो थीम के आधार पर सभी शिक्षक विशेष वेशभूषा में तैयार होकर रैंप वॉक और प्रस्तुति में शामिल हुए। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के लिए उपहार और भोजन की भी व्यवस्था की। बच्चों ने शिक्षकों को मंच पर आमंत्रित कर उनके योगदान और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूनम शुक्ला, आराधना ग्रुप की संचालिका उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में बालकृष्ण स्कूल की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल के डायरेक्टर राजेंद्र यादव अंग्रेजी शिक्षा को प्राथमिकता देने के साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों को भी महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों के साथ-साथ अपने शिक्षक स्टाफ का भी विशेष ध्यान रखता है।

शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक उनके जीवन को सही दिशा देने और भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News