Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कृष्ण जन्माष्टमी पर यादव गौली समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, भौंरा में हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत

By
On:

खबरवाणी

कृष्ण जन्माष्टमी पर यादव गौली समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, भौंरा में हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत

भड़गदा और अनकावाड़ी से निकली यात्राएं भौंरा में हुईं एकजुट, चिखल्दा के राधाकृष्ण मंदिर में हुआ समापन

भौंरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को यादव गौली समाज सेवा समिति बैतूल एवं नर्मदापुरम के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा एवं वाहन रैली निकाली गई। धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकजुटता के बीच निकली यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। नर्मदापुरम जिले के ग्राम भड़गदा और बैतूल जिले के अनकावाड़ी से सुबह अलग-अलग शोभायात्राएं प्रारंभ हुईं, जो भौंरा पहुंचकर एकजुट हुईं। भौंरा में दोनों यात्राओं के पहुंचने पर नगरवासियों और समाजजनों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य मंगल सिंह धुर्वे ने क्रेन पर खड़े होकर शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पुष्पवर्षा और जयकारों के बीच नगर का माहौल कृष्णमय हो गया। समाजजनों ने भी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया। शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र भगवान श्रीकृष्ण का भव्य रथ रहा। रथ को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और उसमें भगवान श्रीकृष्ण का सुंदर छायाचित्र विराजमान किया गया था। रथ के साथ डीजे की धुन पर श्रद्धालु धार्मिक गीतों और भजनों के बीच आगे बढ़ते रहे। यात्रा में बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन शामिल रहे। वाहनों पर समाज के ध्वज लगाए गए थे, जिससे पूरी रैली का स्वरूप भव्य नजर आया। भौंरा से आगे बढ़ी शोभायात्रा ग्राम चिखल्दा स्थित राधाकृष्ण मंदिर पहुंची, जहां धार्मिक वातावरण के बीच यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान समाजजनों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। जन्माष्टमी के अवसर पर निकली इस शोभायात्रा ने सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का संदेश दिया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News