खबरवाणी
भाजपा के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती मनाई
मुलताई. नगर के भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के सह संस्थापक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पितृ पुरुष स्वर्गीय कुशा भाऊ ठाकरे जयंती मनाई गई l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया भाजपा कार्यालय में दोपहर भारतीय जनता पार्टी के सह संस्थापक, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पितृ पुरुष स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म जयंती मनाई। इस अवसर पर श्री ठाकरे ने जीवन पर प्रकाश डालते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने कहा कि पितृ पुरुष कुशभाऊ ठाकरे अद्वितीय संगठनकर्ता, सेवाभाव के प्रतीक एवं विचारक थे l भाजपा कार्यकर्ताओं में सेवा सुशासन एवं राष्ट्रवाद के संस्कारों का सृजन उनकी छत्रछाया में हुआ l 15 अगस्त 1922 को मध्य प्रदेश की धार में श्री कृष्ण जन्माष्टमी तिथि को उनका जन्म हुआ था, तब से कृष्ण जन्माष्टमी को उनकी जयंती मनाते हैं l वह 1942 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और प्रचारक के रूप में कार्य किया l भारतीय जन संघ के स्थापना काल से ही वह संगठन के विस्तार कार्य में सक्रिय रहे l अप्रैल 1998 से अगस्त 2000 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे l भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने कहा कि वह 1942 में नीमच से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने, बाद में उन्होंने रतलाम की ओर रुख किया,1977में आपातकाल के दौरान उन्हें 19 महीने की जेल हुई। कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक खंडेलवाल, भाजपा नगर मंडल कोषाध्यक्ष उपेंद्र पाठक, भाजपा एल्डरमैन प्रीतम सिंह सिसोदिया श्यामू ढोमने, राजू चोपडे, मारुति पवार, सजल शिवहरे, दीपक फुलवार, गणेश बडोदे सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।





