खबरवाणी
दुग्ध उत्पादक पशु पालको ने दूध मूल्य वृद्धि को लेकर सौपा ज्ञापन
मुलताई। क्षेत्र के दुग्ध उत्पादक पशु पालको ने पशुपालन की बढ़ती लागत के बीच दूध के खरीद मूल्य की वृद्धि की मांग की है। मंगलवार को जनपद पंचायत में आयोजित जनसुनवाई मे सहकारी सांची दुग्ध संघ से जुड़े उत्पादको ने कलेक्टर को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा। ज्ञापन में बताया मुलताई ब्लॉक के बड़ी संख्या में किसान सांची दुग्ध संघ से जुड़े हुए हैं और दुग्ध उत्पादन उनकी आय का प्रमुख साधन है। वर्तमान समय में पशुओं के चारे, खल, भूसा, दाना सहित पशुओ के उपचार के लिए उपयोग में आने वाली दवाइयो के दामो में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।जिससे पशुपालन की लागत बढ़ गईं है।लेकिन उन्हें दुग्ध की खरीदी दाम भी बढ़ने से पर्याप्त आमदनी नही हो पा रही है। पशुपालक किसान सुरेश चिकाने, कैलाश गोहित, नंदकिशोर, राहुल, प्रतिलाल, योगेश बारंगे और अशोक पाल सहित कई किसानो ने बढ़ती महंगाई को देखते हुए दूध के वर्तमान खरीद मूल्य में कम से कम 12 रुपए प्रति फैट की वृद्धि करने की मांग की। किसानो की मांग है की गाय के दूध का मूल्य बढ़ाकर 60 रुपए प्रति लीटर और भैंस के दूध का मूल्य 80 रुपए प्रति लीटर से अधिक किया जाए।जिससे पशुपालकों को राहत मिलेगी और वे पशुओं के पालन-पोषण पर होने वाले खर्च को बेहतर तरीके से वहन कर सकेंगे।किसानो का कहना है दूध क्व उचित मूल्य नही मिले तो छोटे किसानो के लिए पशुपालन का व्यवसाय मुश्किल होता जाएगा।
किसानो ने प्रशासन से उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए सांची सहकारी दुग्ध संघ के माध्यम से दूध खरीदी की दाम में शीघ्र वृद्धि करने की मांग की है।





