Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ताप्ती लोक के लिए कंसल्टेंसी की टीम ने किया सर्वें 

By
On:

खबरवाणी

ताप्ती लोक के लिए कंसल्टेंसी की टीम ने किया सर्वें 

मुलताई। मां ताप्ती की उदगम स्थली पवित्र नगरी मुलताई में ताप्ती लोक निर्माण के लिए अब प्रारम्भिक प्रकिया प्रारम्भ हो चुकी है। इसके पहले कमिश्नर संकेत भोंडवे ने ताप्ती सरोवर एवं आसपास के स्थलों का जायजा लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की थी।जिसके बाद मंगलवार को कंसलटेंसी की सर्वें टीम ने सर्वें किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार,सभापति महेंद्र (पिल्लू )जैन,शिल्पा शर्मा, कुसुम पवार, पार्षद अजय यादव,प्रहलाद सिंह परमार, उपयंत्री महेश शर्मा उपस्थित रहे।

कंसल्टेंसी एजेंसी की टीम ने मा ताप्ती लोक के प्रस्तावित क्षेत्र के साथ छोटे तालाब का भी सर्वे किया। सर्वे के दौरान स्थल की भौगोलिक स्थिति, आसपास के क्षेत्र और प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए आवश्यक बिंदुओं को चिह्नित किया गया। बताया जाता है,ताप्ती लोक के निर्माण सर्वें कर ड्राइंग और डिजाइन तैयार की जाएगी। जिसके बाद हो प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति की ओर कदम बढ़ाए जाएगे।मां ताप्ती लोक को मुलताई की धार्मिक और पर्यटन पहचान को ध्यान में रखते हुए विकसित करने की योजना है। ताप्ती सरोवर और मां ताप्ती मंदिर के कारण मुलताई देशभर के श्रद्धालुओं का प्रमुख आस्था केंद्र है। जिसके चलते परियोजना बनाई जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News