खबरवाणी
बगडोना में महिला-पुरुष कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन
देशभर से आए पहलवानों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को अतिथियों ने किया पुरस्कृत
खबरवाणीन्यूज़ | रफीक
सारनी। बगडोना बस्ती में विशाल महिला एवं पुरुष कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में बुरहानपुर, नांदेड़ महाराष्ट्र, खंडवा, छिंदवाड़ा और सिवनी सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
दंगल का विशेष आकर्षण छोटे बच्चों की कुश्ती रही। करीब 10 से 11 वर्ष की उम्र के बच्चों ने अखाड़े में उतरकर अपनी पहलवानी का हुनर दिखाया। इसके बाद नामी पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
दंगल में 65 वर्षीय पाथाखेड़ा निवासी बाग़र्दे तथा सलैया निवासी रामस्वरूप साहू ने भी अखाड़े में उतरकर अपने कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
पुरुष वर्ग में विजेता , प्रथम – समीर पहलवान, बुरहानपुर – ₹7,000 , द्वितीय – दिलीप सांगडे, नांदेड़ महाराष्ट्र – ₹5,000 , तृतीय – पप्पू पहलवान, खंडवा – ₹3,000 , चतुर्थ – काला चीता पहलवान, छनेरा जिला खंडवा – ₹2,000 , पंचम – विशाल पहलवान, सिवनी – ₹1,000 , छठवा – कृष्णकांत पहलवान, सिवनी – ₹700 , महिला वर्ग में विजेता , प्रथम – अर्शिया पहलवान, खंडवा – ₹3,000 , द्वितीय – आभा ठाकरे पहलवान, छिंदवाड़ा – ₹2,100, तृतीय – पूर्वा ठाकरे पहलवान, छिंदवाड़ा – ₹2,000 विजेता पहलवानों को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदें , कांग्रेस ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित यादव सहित आमंत्रित अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन में ग्रामीणों और खेलप्रेमियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।




