खबरवाणी
“”समाज में सामुदायिक नेतृत्व खड़ा करना पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य – कृष्णा गायकी””
“”समाज एवं राष्ट्र के विकास में छात्र निभाएं अपनी सकारात्मक भूमिका – गोवर्धन राने””
“”मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के नवीन सत्र का हुआ भव्य शुभारंभ””
आठनेर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आठनेर के निर्देशन में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आठनेर में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवजन एवं अतिथियो के स्वागत के साथ किया गया।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आठनेर की विकासखंड समन्वयक मधु चौहान के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं पाठ्यक्रम के उद्देश्य को विस्तार से बताया गया।कार्यक्रम में उपस्थित नवीन एवं गत सत्र के छात्र-छात्राओं संबोधित करते हुए जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कृष्णा गायकी ने कहा कि पाठ्यक्रम का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं बल्कि समाज में सामुदायिक नेतृत्व खड़ा करना है।हमें अपने गांव के समग्र विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है।आठनेर नगर मंडल अध्यक्ष एवं परामर्शदाता गोवर्धन राने उपस्थित नवीन छात्र छात्राओ का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपको समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाना है।अपने ग्राम को आदर्श ग्राम बनाना है।यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता,सामाजिक संवेदनशीलता,जनभागीदारी तथा ग्राम विकास के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।नवीन विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकों के सेट का वितरण किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने ग्राम विकास,पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सामूहिक रूप से संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर परिषद एल्डर मेंन रोशन झोड़, जनपद सदस्य राजू सलामे,दिनेश उईके,समाजसेवी कैलाश आजाद,धनराज गावंडे,मुन्ना आवठे,नवांकुर संस्था अध्यक्ष दिनेश माकोड़े,परामर्शदाता दिनेश साकरे,अंकित सातपुते,राधिका बारपेटे, दीपाली पातुलकर शाहिद बड़ी संख्या में सी एम सी एल डी पी के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा नगर में पहुंची संत रविदास जी महाराज की शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन आशुतोष सिंह चौहान एवं आभार प्रदर्शन कैलाश आजाद द्वारा किया गया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत सामूहिक “वंदे मातरम्” के गायन के साथ किया गया।





