खबरवाणी
किसानों के खेतों से भैंस चोरी करने वाले गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार*
3 भैंस एवं पिकअप वाहन बरामद
मुलताई।थाना क्षेत्र के ग्रामो में किसानो के खेतो से मवेशी चोरी करने वाले 4 आरोपियो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर 3 मवेशी एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप बरामद की है।टीआई विकास पटेल ने बताया थाना क्षेत्र मुलताई के ग्राम करपा, महतपुर एवं बरई के किसानों के खेतों से अज्ञात चोरों द्वारा भैंस चोरी किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों पर थाना मुलताई में केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना मुलताई पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं साइबर सेल की सहायता से संदेहियों की पहचान कर 4 आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ एवं विवेचना के दौरान आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 3 भैंस तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक एमएच 03 सीपी 0972 कुल 14 लाख 70 हजार का मशरुका बरामद कर आरोपी सुशील पिता सुनील रघुवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी नावेड, थाना खोलपुर, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) जय गावंडे पिता अविनाश गावंडे, उम्र 21 वर्ष, निवासी नावेड, थाना खोलपुर, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)अंकित पिता कैलाश रघुवंशी, उम्र 27 वर्ष, निवासी महतपुर एवं उमेश पिता रतनसिंह रघुवंशी, उम्र 43 वर्ष, निवासी महतपुर, थाना मुलताई को गिरफ्तार किया है।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास पटेल, उपनिरीक्षक दिनेश कुमरे, उपनिरीक्षक मोहनलाल गुप्ता, प्रधान आरक्षक दिनेश बर्डे, सुशील कुमार धुर्वे, आरक्षक डुमलेश्वर,दुकाल, अरविंद पटेल, विवेक चौरे, प्रिंस अहिरवार, नरेन्द्र कुशवाह, सीताराम, सौरभ, पुष्पराज, हेमन्त एवं सेवाराम की सराहनीय भूमिका रही।





