Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शनि तालाब में हुआ भुजरिया विसर्जन, अखाडे निकालकर दिखाए साहसिक कारनामें 

By
On:

खबरवाणी

शनि तालाब में हुआ भुजरिया विसर्जन, अखाडे निकालकर दिखाए साहसिक कारनामें 

मुलताई। पवित्र नगरी में रक्षाबंधन के दूसरे दिन शनिवार को भुजरिया पर्व मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ टोलियों में भुजरिया निकालकर शनि तालाब पहुची। जहां पर भुजरिया का विसर्जन किया गया। वहीं भुजरिया पर अखाडा समिति द्वारा अखाडे निकालकर नगर के चौक चौराहो पर हैरतअंगेज कारनामें दिखाए गए। गौरतलब है कि नगर में नगर पालिका प्रशासन द्वारा ताप्ती सरोवर को प्रदुषण मुक्त रखने के लिए शनि तालाब पर भुजरिया विसर्जन की व्यवस्था की गई थी। नगर की महिलाओं ने भी जागरूकता का परिचय देते हुए शनि तालाब में भुजरिया विसर्जन किया एवं ताप्ती तट स्थित मंदिरों में देवी देवताओं को भुजरिया अर्पित की ल।

*अखाडे निकालकर किया प्रदर्शन*

 

नगर में भुजरिया पर्व पर गाजे बाजे के साथ नवयुवक जय बजरंग अखाडा साहू समाज एवं नव दुर्गा अखाड़ा द्वारा साहसिक कारनामों का चौक चौराहो पर प्रदर्शन किया गया।नव दुर्गा अखाड़ा द्वारा लाठी प्रदर्शन, जुडो कराते का प्रदर्शन किया। वहीं नवयुवक बजरंग अखाडा नागदेव मंदिर नेहरू वार्ड से निकलकर गांधी चौक,जयस्तंभ चौक, फव्वारा चौक पहुचा। जहां पर अखाडे के पहलवानों ने अखाड़े में शरीर पर से भारी बाइक उठाना, नुकीली कीलों पर लेटकर छाती पर से मोटर सायकल गुजारना, सिर पर टयूब लाईट फोड़ने,शरीर पर एक क्विंटल का पत्थर रखकर फोडना, आग में से निकलना, तलवार बाजी, लाठी भाला घुमाना, शरीर पर टूयबलाईट फोडना, भारी वाहन खींचना, टाइल्स फोड़ना, हाथो से नारियल फोड़ाना, मुह से आग निकालना, पट्टा शरीर पर से निकालना सहित अन्य हैरतंगेज करतबो का प्रदर्शन किया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News