Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शासकीय महाविद्यालय सारनी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विविध खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

By
On:

खबरवाणी

शासकीय महाविद्यालय सारनी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विविध खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

 

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

 

सारनी। “खेल से स्वास्थ्य, खेल से अनुशासन, खेल से राष्ट्र निर्माण” के ध्येय वाक्य के साथ वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय, सारनी (बगडोना) में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उपलक्ष्य में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 29 अगस्त को महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गोला फेंक, रस्साकसी एवं चेस प्रतियोगिताओं में उत्साह और खेल भावना के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा। चेस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रणनीतिक एवं बौद्धिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया, वहीं रस्साकसी में शक्ति, संतुलन और टीम भावना का रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप पंद्राम ने विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। स्वस्थ शरीर से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम संयोजक एवं क्रीड़ा अधिकारी तपेश साहू ने राष्ट्रीय खेल दिवस तथा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद ने देश के लिए लगातार तीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन में रहकर खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

गोला फेंक प्रतियोगिता में छात्राओं में महिमा सरयाम ने प्रथम और दिव्या उईके ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में अमन कश्यप प्रथम और सुजीत सोनी द्वितीय स्थान पर रहे। चेस प्रतियोगिता में ललित ने प्रथम तथा रूपांकर धर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय स्तर पर चेस प्रतियोगिता में महाविद्यालय सारनी-बगडोना का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्रा अंकिता कश्यप तथा खो-खो ओपन प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्र सुजीत सोनी को प्राचार्य द्वारा ट्रैकशूट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ डॉ. हरीश लोखंडे, डॉ. दशरु यदुवंशी, डॉ. गोलमन आहके, अनीता नागले, अर्चना महाले, लक्ष्मी नागले, दीपिका सोनी, निकिता सोनी, दिनकर लिखितकर, संगीता उघड़े, रीना उईके, प्रियंका दवंडे, ज्योति भावरासे, अनुज हलदार, मोहन पवार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News