खबरवाणी
किसानों के खेतों से मोटर कॉपर केबल चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ाया
मुलताई।थाना क्षेत्र से किसानो के खेतो से लगातार मोटर एवं केबल चोरो हो रहे थे,क्षेत्र किसानो द्वारा पुलिस को कई बार ज्ञापन देने के बाद पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी मुलताई एसके सिंह के मार्गदर्शन तथा टीआई विकास पटेल के नेतृत्व में ** किसानों के खेतों से सिंचाई मोटर की कॉपर केबल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 120 किलोग्राम कॉपर केबल वायर एवं चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल सहित कुल 2 लाख 29 हजार 4 सौ का मशरूका बरामद किया है। टीआई विकास पटेल ने बताया थाना मुलताई क्षेत्र के ग्राम चिखलीकला, सावंगी एवं तिवरखेड़ में किसानों के खेतों से अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि के समय सिंचाई मोटरों की तांबे की केबल काटकर चोरी किए जाने की घटनाएं सामने आई थीं। चोर रात्रि लगभग 12 बजे से सुबह 06 बजे के मध्य खेतों में पहुंचकर मोटर की कॉपर केबल चोरी कर रहे थे।उक्त घटनाओं पर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर विवेचना में लिए गए। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन द्वारा घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए थाना मुलताई पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र के CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा साइबर सेल की सहायता से संदिग्धों की पहचान की।पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए 09 संदिग्ध आरोपियों को चिन्हित कर आरोपी गोरेलाल पिता बंशीलाल कारे, उम्र 47 वर्ष, निवासी सिरखेड़, थाना मुलताई, बैतूल,सायबू पिता भोंदू धुर्वे, उम्र 40 वर्ष, निवासी रैयतवाड़ी, थाना आठनेर,तौफिक पिता कलीम खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी खुलवटपुरा, मोर्शी, महाराष्ट्र, नागोराव उर्फ पंडित पिता भान्या ठाकरे, उम्र 45 वर्ष, निवासी पुष्ला, थाना शेघाट, अमरावती, महाराष्ट्र,गोलू उर्फ ओमप्रकाश पिता भीमा राऊत, उम्र 40 वर्ष, निवासी सिरखेड़, थाना मुलताई, बैतूल,वासुदेव पिता सामा आहाके, उम्र 20 वर्ष, निवासी माजरी, चौकी मासोद, थाना मुलताई,बिसराम पिता पोलसा कवड़े, उम्र 31 वर्ष, निवासी गुढ़ी, थाना साईखेड़ा, फैजान पिता मो. रासिद, उम्र 28 वर्ष, निवासी मलकापुर, थाना सेन्दुरजनाघाट, महाराष्ट्र,शेख सलीम उर्फ राजा पिता शेख रहीम, उम्र 42 वर्ष, निवासी मुलताई को गिरफ्तार करकॉपर केबल वायर 120 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 89,400 रुपए,अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP 48 ZH 9435, कीमत 1लाख 10 हजार रुपए सीडी 100 मोटरसाइकिल क्रमांक MP 27 B 4494, कीमत 30 हजार रुपए बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।





