Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शांति समिति की बैठक के निर्णय का नही होता पालन, सड़को पर खड़े रहते है वाहन 

By
On:

खबरवाणी

शांति समिति की बैठक के निर्णय का नही होता पालन, सड़को पर खड़े रहते है वाहन 

मुलताई। नगर में त्योहारों के सीजन के पूर्व थाने में ली गई शांति समिति के बैठक में लिए गए निर्णयों पालन होते दिखाई नहीं दे रहा है। शांति समिति की बैठक के दौरान निर्णय लिया गया था की त्योहारों के दौरान शहर का ट्रैफिक सुचारू रूप से चलाया जाएगा। जिसमें सड़क पर खड़े किए गए वाहनों पर चालानी कार्रवाई की जाए जिससे त्योहार के सीजन बाजार में भीड़ एवं ट्रैफिक जाम होने की स्थिति ना बने। लेकिन नगर में गुरुवार दोपहर फव्वारा चौक पर कितनी अज्ञात लोगों द्वारा तीन फोर व्हीलर चौराहे पर खड़े कर दिए गए। जिसके कारण नागपुर रोड , बोरदही रोड और बैतूल रोड तीनों रोड पर भारी जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान यह भी देखा गया कि उक्त ट्रैफिक को नाके से गांधी चौक होते हुए निकालने की कोशिश के चलते गांधी चौक में भी भारी जाम की स्थिति बन गई। जब फव्वारा चौक के तीनों रोड पर भारी जाम की स्थिति बनी तब बाजार के व्यापारियों द्वारा जाम की जानकारी पुलिस विभाग को दी गई ।जिसके बाद पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया गया। वही जाम की स्थिति दिन भर में कई बार निर्मित हुई।

*कमिश्नर के दौरे के बाद भी नहीं थी पुलिस की कोई सुचारु व्यवस्था*

नगर में गुरुवार आयुक्त राजस्व का मुलताई दौरा निर्धारित था। उसके बाद भी पुलिस विभाग द्वारा नगर की चौक चौराहे पर पुलिस बल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई ।जिसके कारण नगर के सभी चौराहे पर बार-बार जाम की स्थिति देखने को मिली। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय का पालन नहीं हो पा रहा है। तत्कालीन कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए थे, कि स्मृति भवन और नागपुर के बीच सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक कोई भारी वाहन का आवागमन नहीं होगा लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस द्वारा दोनों और कोई नाकेबंदी नहीं की जाती है। नागरिकों का कहना है कि शांति समिति की बैठक में लिए गए नियमों का जब पालन नहीं किया जाता है तो इस तरीके की शांति समिति की बैठक बुलाने का कोई औचित्य नहीं बनता है पुलिस विभाग को चाहिए कि ट्रैफिक और शांति समिति की बैठक में लिए गए विभिन्न निर्णय का पालन आवश्यक रूप से करे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News