Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

By
On:

खबरवाणी

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

बस स्टैंड पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी* ,

*कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न* *मुद्दों पर साधा* *निशाना*

*आठनेर* । देश में बढ़ती महंगाई और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को स्थानीय मुख्यबस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने तहसीलदार को माननीय राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर नियंत्रण सहित विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

 

*कार्यक्रम को इन्होंने किया* *संबोधित*

 

 

सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलय डागा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सरकार मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करती थी, लेकिन अब पेट्रोल-डीजल में इथेनॉल के मिश्रण को लेकर जनता के बीच सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण वाहनों को नुकसान होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने इथेनॉल फैक्ट्रियों और इससे जुड़ी सरकारी नीतियों पर भी सवाल उठाए।

श्री डागा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता से कहा कि अंधभक्ति छोड़कर देशभक्ति की भावना के साथ देशहित के मुद्दों पर आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया, जबकि वर्ष 2014 में केंद्र में सरकार बनने के समय जनता से विकास और अमन-चैन के वादे किए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने जनधन खातों का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीबों के खातों में छोटी-छोटी राशि जमा करने की बात कही गई, वहीं बड़े उद्योगपतियों को दिए गए ऋण को लेकर सरकार से जवाब मांगा जाना चाहिए। उन्होंने सरकारी मेडिकल कॉलेज के मुद्दे पर विधायक हेमंत खंडेलवाल को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि पीपीपी मॉडल के माध्यम से मेडिकल कॉलेज संचालित किए जाने से आदिवासी और गरीब वर्ग के हित प्रभावित होने की आशंका है।

कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन में आरएसएस और भाजपा पर भी गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और अब एक बार फिर भाजपा की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

नगर में निर्माणाधीन बैडमिंटन ग्राउंड को लेकर उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक युवाओं को मिलना चाहिए। वहीं स्थानीय स्तर पर सामने आए बिस्किट मामले को लेकर उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा विधानसभा में इस मामले को लेकर सवाल उठाए जाएंगे।

कार्यक्रम को बैतूल विधानसभा प्रभारी गोपाल शर्मा, डॉ. प्रमोद पांडे, हीरालाल सोनारे, पंकज बंजारे और महेंद्र पंडोले सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया।

 

*इन्होंने किया कार्यक्रम का* *सफल संचालन*

 

रियाज काजी ने किया।

 

*इनकी रही उपस्थित*

इस अवसर पर जानी पठान, डॉ. ज्ञानदेव माथनकर, प्रकाश कनाठे, तरुण मानकर, धर्मेंद्र खाकरे, गोपाल आजाद, राजू लहरपुरे, राहत अली, रामदास राठौर, सुभाष उईके, अमित जायसवाल, गजेंद्र खड़तकर, ऋषि नरवरे, गणेश भरतपुरे, नामदेव बारस्कर, रहीम भाई, राजू चढोकार, राजू साहू, भूरा झपाटे, धनराज पटेल रामदयाल धाकड़, डॉ. देवेंद्र, अंकित राठौर, योगेश लहरपुरे, रवि अडलक, युवराज अडलक, आनंद वाग्दरे, अकरम खान, साहेब बड़ौदे वामन भालेकर मारुति राव तायडे पामू आर्य बाबा राव कोसे नागौर राव देशमुख बबलू बारस्करऔर सलाम काजी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन के माध्यम से बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने तथा आम जनता को राहत देने की मांग की।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News