खबरवाणी
लोकेशन, भीमपुर
रिपोर्टर,,, प्रदीप यादव भीमपुर
बैतूल, आशापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में हजारों ग्रामीणों का उजड़ रहा आशियाना
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के गृह जिले में ग्रामीण जनता कर रही त्राहिमाम
अधिकारी कह रहे तुम्हारे तरक्की में सहायक होगी सड़क
मुआवजे में इतनी विसंगति की एक एकड़ वाले को तीस लाख
वही पांच एकड़ वाले को सात लाख
ग्रामीणों ने बड़ी खबर भीमपुर से आज भीमपुर ब्लॉक के सैकड़ों ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण को लेकर भैंसदेही अनुभागीय अधिकारी अजीत मरावी से समस्या को लेकर ग्रामीण मिले
राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण को लेकर विसंगतियों से अवगत कराया जहां एस डी एम अजीत मरावी ने ग्रामीणों की हर समस्या का निराकरण का भरोसा दिया और कहा की आप के साथ सरकार खड़ी है शासन आपकी जो भी समस्या है उसका निराकरण होगा जभी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण होगा । प्रशासन ने तो ग्रामीणों को आश्वासन दिया पर क्या धरातल पर गरीब आदिवासियों के साथ प्रशासन खड़ा है।
सैकड़ों ग्रामीणों की कहानी मौके पर जा कर बया होती हैं जब देखते हैं की उसका खेत दो फाड़ हो गया जहां न वो खेती कर कर सकता है न खड़ा रह सकता है ये कैसा विकसित भारत है जहां विकाश के नाम पर गरीब आदिवासियों को निशाना बनाया जा रहा हो
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पर उठ रही उंगली
बैतूल का सौभाग्य कहे या दुर्भाग्य की और जिलो में जमीन अधिग्रहण का मुवावजा कई गुना है पर बैतूल में कलेक्टर महोदय के अनुसार रेट लागू होगा अब देखना ये है की प्रभावितों का साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष कितना दे पाते है या उनके हाल पर जीने मरने को छोड़ देते है





