Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकला  जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत

By
On:

खबरवाणी

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकला  जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत

खबरवाणी न्यूज़ | रफीक

सारनी। ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर सारनी, बगडोना, शोभापुर, पाथाखेड़ा में मुस्लिम समाज द्वारा धार्मिक उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। सभी लोग साफ-सुथरे एवं आकर्षक कपड़े पहनकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

बगडोना क्षेत्र में सुबह करीब 8 बजे जुलूस में शामिल होने वाले लोग कॉलेज गेट बगडोना पर एकत्रित हुए। यहां समाजजनों की ओर से नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। सुबह करीब 8:30 बजे जुलूस प्रारंभ हुआ। जुलूस बगडोना मेन रोड से होते हुए हवाई पट्टी, शोभापुर कॉलोनी, कैलाश नगर, कापसे चौक, मस्जिद चौक, सुपर मार्केट, शक्तिनगर, आंबेडकर चौक और जेरी चौक होते हुए कालीमाई ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। यहां ट्रांसपोर्टों द्वारा  लंगर की व्यवस्था भी की गई, जिसमें लोगों को भोजन वितरित किया गया।

इसी क्रम में सारनी क्षेत्र में भी सुबह जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर के विभिन्न मोहल्लों से होकर मस्जिद पहुंचा। जुलूस में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में धार्मिक नारों से माहौल भक्तिमय नजर आया।

इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे बगडोना गेट से मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों के साथ एक विशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस बगडोना, शोभापुर और पाथाखेड़ा होते हुए सारनी मस्जिद पहुंचा। यहां समाजजनों द्वारा लंगर एवं अन्य व्यवस्थाएं की गईं और लोगों के बीच भोजन आदि वितरित किया गया।

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकले जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता कर पर्व की खुशियां साझा कीं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News