Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ईद मिलाद उन नबी पर बारिश के बावजूद निकला विशाल जुलुस

By
On:

खबरवाणी

ईद मिलाद उन नबी पर बारिश के बावजूद निकला विशाल जुलुस

मुलताई। नगर में बुधवार मुस्लिम समाज द्वारा बुधवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे से पारेगांव रोड स्थित मस्जिद से ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर विशाल जुलुस निकाला गया। जो गाजे बाजे एवं डीजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए वापस मंदिर स्थल पहुंचकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के बुजुर्ग एवं युवा उत्साह और श्रद्धा के साथ जुलूस में शामिल हुए सुबह से हो रही तेज बारिश के बावजूद युवाओ का उत्साह कम नही हुआ।जुलुस में समाजजन नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। जुलूस में शामिल लोग धार्मिक गीतों और नात शरीफ का पाठ करते हुए शामिल हुए,तेज बारिश के बीच भी लोगों ने पूरे उत्साह के साथ जुलूस में सहभागिता की। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग इसमें शामिल हुए। कई लोग छाता और रेनकोट लेकर चल रहे थे, जबकि कुछ लोग बारिश में भीगते हुए आयोजन का हिस्सा बने।वहीं जगह जगह चौक चौराहो पर स्टाल लगाकर जुलस में शामिल लोगो स्वागत कर शरबत एवं नाश्ता कराया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को ईदमिलाद-उन-नबी की बधाई दी। इस दौरान नगर में धार्मिक और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। समाजजनों ने जुलूस के माध्यम से आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति का संदेश दिया।जुलुस में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु शामिल हुए।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News