Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

संत शिरोमणि रविदास महाराज के जयंती वर्ष पर निकाली कलश यात्रा

By
On:

खबरवाणी

संत शिरोमणि रविदास महाराज के जयंती वर्ष पर निकाली कलश यात्रा

मुलताई। पवित्र नगरी में बुधवार को ताप्ती तट स्थित संत रविदास मंदिर से गुरु रविदास महाराज के जयंती वर्ष पर कलश यात्रा निकाली गई। समरसता अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार,पार्षद, भाजपाई समेत श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया। कलश यात्रा की शुरुआत ताप्ती मंदिर में कलश पूजन के साथ हुई। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई, जिसके बाद पवित्र कलश सिर पर रखकर नगर भ्रमण किया गया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया और संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार ने बताया कि भाजपा देशभर में ‘समरसता संकल्प अभियान’ और ‘श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान’ चला रही है। इस अभियान के तहत संत रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी को कलशों में भरकर अलग-अलग राज्यों, जिलों और मंडलों तक पहुंचाया जा रहा है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News