Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ऐतिहासिक स्मारकों के सुरक्षा गार्डों को कार्य से हटाने व तीन माह का वेतन न मिलने पर उपभोक्ता अधिकार संगठन प्रदेश अध्यक्ष के नाम जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष को सौंपा शिकायत पत्र*

By
On:

खबरवाणी

ऐतिहासिक स्मारकों के सुरक्षा गार्डों को कार्य से हटाने व तीन माह का वेतन न मिलने पर उपभोक्ता अधिकार संगठन प्रदेश अध्यक्ष के नाम जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष को सौंपा शिकायत पत्र*

 

 

बुरहानपुर ।ऐतिहासिक स्थलों के स्मारकों पर तैनात पुरातत्व विभाग के सुरक्षा गार्डों को अचानक विभाग के सुपरवाइजर द्वारा कार्य से बंद किए जाने और पिछले तीन महीनों से वेतन न मिलने का गंभीर मामला सामने आया है।

इस संबंध में पीड़ित कर्मचारी मुस्तफा गोली ,बाळू देवराम, रहमान कासम, सुभाष नामदेव आदी सुरक्षा गार्ड ने बताया कि विगत पांच माह से कार्य से बंद कर दिया गया

पुरातत्व विभाग के सुपरवाइजर ने तीन माह की पगार नहीं दी और पगार बैंक खाते में आती थी आज कार्य से बंद एवं पगार ना मिलने पर घर परिवार की हालत खराब हो रही है सभी गार्ड ने मिलकर आज उपभोक्ता अधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अरुण कुमार तिवारी (भोपाल )के नाम संबोधित एक शिकायत पत्र, संगठन के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन को सौंपा है।

शिकायत पत्र प्राप्त करते हुए जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री महाजन ने पीड़ित सुरक्षा गार्डों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मामले की जांच को उच्च अधिकारियों के नॉलेज में रखने की बात कही शीघ्र ही उचित कार्यवाही होने का आश्वासन दिया है।

 

संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि धरोहरों की सुरक्षा करने वाले इन कर्मचारियों का वेतन रोकना और उन्हें बिना किसी ठोस प्रक्रिया के कार्य से हटाना अन्यायपूर्ण है। पीड़ित गार्डों ने प्रशासन और संबंधित विभाग एवं उपभोक्ता अधिकार संगठन से मांग की है!

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News