Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-मिलाद-उन-नबी का पर्व।

By
On:

खबरवाणी

आमला शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-मिलाद-उन-नबी का पर्व

 

कांग्रेसजनों ने बांटे अल्पाहार और दी मुबारकबाद

आमला ईद-मिलाद-उन-नबी के मुबारक अवसर पर शहर में भाईचारे और सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली। इस पावन पर्व पर यू.का. विधानसभा उपाध्यक्ष राकेश सोने और शहर कांग्रेस महासचिव दीपक बेले के नेतृत्व में स्वागत एवं अल्पाहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान उपस्थित जनों ने सभी मुस्लिम भाई-बहनों को ईद-मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनकी शिक्षाएं हमेशा से हमें प्रेम, भाईचारे, इंसानियत, अमन और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। यह पर्व समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और एक-दूसरे को गले मिलकर पर्व की बधाई दी।

प्रमुख रूप से ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष अजय सोलंकी, अक्षय बामने, छोटू बेले, वीरू तोमर, दिलीप पंडाग्रे, जीतेश वाईकर, संजय सोनपुरे, राजा बामने सहित अन्य कई कांग्रेसी साथी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News