खबरवाणी
पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने राखी बाजार का किया शुभारंभ,
लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने पर जोर
नरसिंहपुर — रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर स्थानीय सुभाष मार्केट जनपद मैदान में राखी बाजार का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रामस्नेही पाठक ने किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें त्योहार के लिए शुभकामनाएं दीं और राखी बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों से संवाद किया पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने कहा कि त्योहारों का उत्साह स्थानीय बाजारों की रौनक से और बढ़ जाता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि रक्षाबंधन सहित अन्य त्योहारों पर अधिक से अधिक खरीदारी स्थानीय दुकानदारों से करें, जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिले और क्षेत्र के छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को इसका लाभ मिल सके।
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों और स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन देना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय बाजार से वस्तुओं की खरीदारी करने से व्यापारियों के साथ-साथ क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।
राखी बाजार के शुभारंभ के अवसर पर दुकानदारों में उत्साह देखने को मिला। बाजार में रक्षाबंधन पर्व को लेकर विभिन्न प्रकार की राखियों एवं अन्य सामग्री की दुकानें सजाई गई हैं। लोगों ने भी त्योहार की तैयारियों के लिए बाजार का रुख करना शुरू कर दिया है उक्त जानकारी देते हुए विधायक मीडिया प्रभारी वैभव नेमा ने बताया कि उक्त अवसर पर मनोनीत पार्षद विनोद जैन सोमेश नारायण श्रीवास्तव पार्षद सौरभ ठाकुर जी, पार्षद सुमित कश्यप मनोनीत पार्षद शैलेन्द्र राय मनीष ठाकुर मनीष साहू योगेश राय राकेश चौरसिया सहित अन्य गणमान्यजन एवं नागरिक स्थानीय दुकानदार उपस्थित रहे





