Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

WCL खदान में चोरी करने वाले गिरोह का सारनी पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी न्यूज़

WCL खदान में चोरी करने वाले गिरोह का सारनी पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

खबरवाणी न्यूज़ | रफीक

 

सारनी। WCL पाथाखेड़ा की तवा-02 खदान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का सारनी पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 80 हजार रुपए कीमत की 60 फीट कॉपर केबल बरामद की है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

पुलिस अधीक्षक बैतूल  वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारनी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारनी एवं चौकी पाथाखेड़ा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

 

पुलिस के अनुसार 20 से 22 अगस्त की रात तवा-02 खदान में 4-5 अज्ञात बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर तथा कुल्हाड़ी और फरसा लेकर बाउंड्री कूदकर खदान परिसर में दाखिल हुए थे। आरोपियों ने मेन गेट के पास स्थित हॉल से कॉपर केबल काटकर करीब 35-40 फीट केबल सहित विद्युत सामग्री चोरी कर ली थी।

 

मामले में WCL पाथाखेड़ा के सहायक सुरक्षा उपनिरीक्षक गिरिधर डांगे की रिपोर्ट पर थाना सारनी में अपराध क्रमांक 264/2026 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पतारसी करते हुए दीपक उर्फ दीपू पिता कृष्णा आहके, उम्र 27 वर्ष, हरिशंकर उर्फ टक्कल पिता जंगल सरयाम, उम्र 30 वर्ष तथा सुमरलाल पिता मनोहर परते, उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी ग्राम छतरपुर, थाना सारनी के निवासी हैं।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 फीट कॉपर केबल, कीमत करीब 80 हजार रुपए बरामद की है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।

 

कार्रवाई में थाना प्रभारी सारनी निरीक्षक जयपाल इनवाती, चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उनि. मनोज उईके, प्र.आर. मनोज डेहरिया,  ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक राकेश करपे, रविमोहन, देवा, राजू एवं सैनिक सुभाष रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News