खबरवाणी
एम.आई.एम.टी. एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा टी.बी मुक्त भारत अभियान हेतु जागरूकता
नरसिंहपुर। एमपी बटालियन एनसीसी जबलपुर के कमान अधिकारी कर्नल नितिन शर्मा प्रशासनिक अधिकारी कर्नल समीर बोडस के निर्देशानुसार एनसीसी की कार्य योजना समाज सेवा एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत एम.आई.एम.टी कॉलेज नरसिंहपुर में संचालित एनसीसी कंपनी के कैडेट्स द्वारा भारत सरकार की महत्वपूर्ण कार्ययोजना ‘टी बी मुक्त भारत अभियान‘ के अंतर्गत जागरूकता के उद्देश्य से जनसमूहों को टी बी रोग के कारण, सावधानी एवं उपचार विषय की जानकारी प्रदान की गई। एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन, नगर पालिका परिषद, चाणक्य उ.मा. विद्यालय नरसिंहपुर, आदियोगी योग एवं जुम्बा क्लासेस नरसिंहपुर, नरसिंह पब्लिक हा.से. स्कूल नरसिंहपुर तथा नरसिंहपुर शहर के जनसमुदाय वाले पाँच चौराहे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। चेयरमैन इंजी. रूद्रेश तिवारी एवं प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार गर्ग ने एनसीसी कैडेट्स को देशभक्ति की भावना को उल्लेखित करते हुए राष्ट्र के प्रति प्रेम और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने और स्वस्थ भारत की अवधारणा हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन एनसीसी अधिकारी मेजर डॉक्टर पराग नेमा एवं लेफ्टि. जितेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा दिया गया। उल्लेखनीय है कि एन.सी.सी कैडेट्स बड़ी संख्या में टी. बी. मुक्त भारत अभियान में घर-घर जाकर जागरूकता कार्यक्रम एवं जागरूकता रैली के माध्यम से अपनी सहभागिता सुनिष्चित कर रहें है।





