Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ताप्ती झीरा का जल लेकर गुप्तेश्वर धाम पहुंची मातृशक्ति, किया भगवान शिव का जलाभिषेक

By
On:

खबरवाणी

ताप्ती झीरा का जल लेकर गुप्तेश्वर धाम पहुंची मातृशक्ति, किया भगवान शिव का जलाभिषेक

आठनेर। सावन माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति का रंग नगर में देखने को मिला। महावीर वार्ड क्रमांक 15 स्थित शनि मंदिर से महिला मंडल की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने नगर के ताप्ती झीरा का पवित्र जल लेकर गुप्तेश्वर धाम तक कावड़ यात्रा निकाली। सुबह से ही यात्रा को लेकर महिलाओं एवं वार्डवासियों में खासा उत्साह नजर आया। यात्रा नगर में जगह जगह भव्य स्वागत हुआ वार्ड 14 की पार्षद गायत्री कैलाश आजाद द्वारा अपने निज निवास पर कावड़ियों के पैर पखार तिलक कर एवं पुष्प वर्षा कर जल पान के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया साथ ही रामलीला मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा भी फल वितरण कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया

कावड़ यात्रा के दौरान महिलाएं भजन-कीर्तन करते हुए और हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ीं। श्रद्धालुओं ने ताप्ती झीरा से जल लेकर उसे भगवान गुप्तेश्वर महादेव शिवलिंग को अर्पित किया आरती प्रसादी के साथ यात्रा का समापन हुआ यात्रा के मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा इस अवसर पर वॉर्ड पार्षद श्रीमति पूनम प्रवीण चढ़ोकर के द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नगर एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई।

 

कावड़ यात्रा में प्रमुख रूप से श्रीमति पूनम प्रवीण चढ़ोकार शर्मीला लहरपुरे विजेता राठौर, कंचु नाडेकर, कविता घोरसे, नीतू घोरसे, सरिता राठौर, सीमा, इंदिरा लहरपुर, रेखा वाडेकर, अनीता नायक सहित महावीर वार्ड की समस्त महिला मंडल की मातृशक्ति की इस धार्मिक पहल ने सावन के माहौल को पूरी तरह शिवमय कर दिया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News