Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कांवड़ यात्रा निकालकर ताप्ती जल से पाराखाती में किया नन्देशवर महादेव का अभिषेक                

By
On:

खबरवाणी

कांवड़ यात्रा निकालकर ताप्ती जल से पाराखाती में किया नन्देशवर महादेव का अभिषेक      

मुलताई। विहिप, बजरंग दल जिला मुलतापी के बजरंगियो द्वारा 2 दिवसीय बजरंगी पालकी कांवड़ पदयात्रा निकाली, कावड़ियों ने 35 किमी सफर कर दुनावा पाराखाती पहुंचकर भगवान नंदेश्वर महादेव का ताप्ती जल से अभिषेक किया। कावड़ यात्रा 21 अगस्त को विधी विधान से पुजा अर्चना कर मां उदगम स्थल से आकर्षक झांकियो के साथ कांवड़ में मां ताप्ती जल लेकर शिव धाम पाराखाती नन्देशवर महादेव मंदिर दुनावा के लिए निकली,इस दौरान नगर के बजरंग दल चौक पर एवं कामथ सर्विसिंग सेन्टर के पास साहू ढाबा, राजा भोज नगर गेट के पास सभी बजरंगियो कांवड़ियों का पुष्प और तिलक लगाकर भव्य स्वागत एवं स्वल्पाहार, चाय नाश्ता कराया गया, जिसके बाद पारडसिगा और डहुआ में पटाखे फोडकर स्वागत किया. वहीं परसठानी में भी भव्य स्वागत कर स्वल्पाहार, चाय नाश्ता मिठाईया बांटकर स्वागत किया गया।डीजे पर बज रहे सनातनी शिवभक्ती व देशभक्ति पूर्ण गीतों पर झूमते हुए बजरंगी चिखली कला पहुंचे जहां श्री राम मंदिर में रात्रि भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की गई।22 अगस्त सुबह चिखलीकला से प्रातः आरती करअपने अगले पड़ाव के लिए निकले। शनिवार को दुनावा में बजरंग दल कांवड़ पदयात्रा का सरपंच एवं ग्रामीणो ने भव्य स्वागत स्वल्पाहार चाय नाश्ता कराया जिसके बाद गांव के सभी मंदिरों व हर गली मोहल्ले में बजरंगी पालकी कांवड़ पदयात्रा का भ्रमण किया तथा भोले की भक्ति में झुमकर दुनावा से 3 किलोमीटर आगे शिव धाम पाराखाती नंदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर ताप्ती जल से अभिषेक किया। कांवड़ यात्रा में, मुख्य रूप से, सागर साहू बजरंगी, दिपांशु साहू, भुपेश साहू, ऋषि साहू ,प्रविण राऊत, बारिक ,धनराज फरकाडे, गोविंद साहू, जतिन साहू , गजनी साहू रोहित कुमरे, दिनेश नामदेव, धिरज उमरे, महेंद्र चेतन चौपडे, प्रितम कुलकर्णी,गगन साहू, आशिष डहारे, योगेश साहू दियावार, राहुल पवार शुशील श्रीवार, नविन साहू, पवन साहू , गोलू साहू, उमेश साहू, भुषण साहू, हितेश प्रजापति, रामकिशोर साहू , प्रेम साहू, विकास खेडेकर, , मोन्टी पवार, छोटु टक्कु, गुड्डू उईके, विश्वकर्मा, बजरंग दल की गौरक्षक टोली उपस्थित रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News