Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सतपुड़ा के गुमनाम शहीदों की याद में मनाया स्मृति दिवस

By
On:

खबरवाणी

सतपुड़ा के गुमनाम शहीदों की याद में मनाया स्मृति दिवस

 

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

 

सारनी। शासकीय महाविद्यालय सारनी में शनिवार को सतपुड़ा क्षेत्र के गुमनाम शहीदों की स्मृति में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जंगल सत्याग्रह तथा 1942 के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष, समिति के सदस्य आकाश सिन्हा सहित महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप पंडाम, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अतिथियों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए विद्यार्थियों को देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के गौरव से परिचित कराया।

स्मृति दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविताएं, समूह गीत एवं एकल नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें उन गुमनाम सेनानियों के योगदान को प्रदर्शित किया गया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को अपने इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति को गीत, गायन, भाषण एवं नृत्य के माध्यम से जीवंत रखने तथा देश के निर्माण में युवाओं की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एनएसएस महिला इकाई, पुरुष इकाई के स्वयंसेवक, महाविद्यालय का शैक्षणिक स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News