Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में संदीप यादव प्रथम 

By
On:

खबरवाणी

1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में संदीप यादव प्रथम 

मुलताई। नगर की जय माँ ताप्ती बजरंग अखाड़ा सेवा समिति द्वारा रविवार सुबह फव्वारा चौक पर प्रशासनिक भर्ती एवं विभिन्न शासकीय सेवाओं की फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 1600 मीटर दौड़ एवं पुश-अप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में बैतूल, मुलताई, आमला, छिंदवाड़ा, बरई, चंदोराखुर्द, नंदगांव, परासिया, बाड़ेगांव सहित आसपास के क्षेत्रों से करीब 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 1600 मीटर दौड़ में

संदीप यादव ने 5 मिनट 16 सेकेंड में लक्ष्य हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं सुमित साबले ने 5 मिनट 19 सेकेंड में दौड़ पूरी कर द्वितीय एवं आशीष गिरहारे ने 5 मिनट 22 सेकेंड में दौड़ पूरी कर तृतीय सरहानीय प्राप्त किया। तीनों विजेताओं को पुरस्कार राशि, शील्ड एवं आकर्षक उपहार प्रदान कर मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में 3 बालिकाओं ने भी दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिन्हे सहभागिता करने पर प्रोत्साहन देने के लिए सम्मानित किया गया।जबकि सर्वाधिक पुश-अप लगाने वाले आशीष गिहारे को ‘बाहुबली’ सम्मान से सम्मानित कर समिति की ओर से 777 का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News