खबरवाणी
जनजाग्रति संस्था द्वारा समाज गौरव सम्मान अवार्ड से जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट के 18 पदाधिकारीयो का कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सचिव न्यायाधीश प्रेमदीप सांखला के करकमलो से हुआ सम्मान l
बुरहानपुर – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था द्वारा जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित 1994 से लेकर वर्तमान तक मूकबधिर अंध विद्यालय के 18 पदाधिकारि सुरेश श्रॉफ , शरद श्रॉफ , भगवानदास वैष्णव , नलिनी लाड , स्व. रामप्रताप मित्तल ,मुकेश देवड़ा , महेश जोशी , कैलाश अग्रवाल , पूर्णिमा हुंडीवाले , संजय द्विवेदी , नरेन्द्र श्रॉफ , रविन्द्र गुप्ता , प्रशांत तिवारी , महेंद्र जैन , वल्लभदास शाह , हरिप्रसाद लखोटिया , सुनील कक्कड़ , विष्णु मित्तल का कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायलय के सचिव वरिष्ठ खंड व्यव्हार न्यायाधीश प्रेमदीप सांखला के करकमलो से समाज गौरव सम्मान प्राप्त हुआ
सम्मान समारोह अवसर को संबोधित करते हुए न्यायाधीश प्रेमदीप सांखला ने कहा की पिछले सन 94 से लेकर वर्तमान तक आपने उन बच्चो को शिक्षण कार्य करवा कर अपने पैरो पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बनाने का जो सराहनीय कार्य किया है इस कार्य का कोई मूल्य नही है यह अमूल्य है वर्तमान समय में हम अपने साधारण बच्चे को सँभालने में बहुत जतन करते है आप सभी लोगो ने उन विशेष दिव्यांग बच्चो को सँभालने और निशुल्क शिक्षण दिलवाने का कार्य किया है इससे बढ़कर कोई कार्य नही है l मै ट्रस्ट के प्रत्येक सदस्य एवं पदाधिकारियों का हृदय की गहराइयों से बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश भाई श्रॉफ ने कहा की अच्छे मन से किये गये कार्य में सफलता जरुर मिलती है जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित निशुल्क मूकबधिर अंध विद्यालय इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र जैन ने कहा की आज यह शाला दानदाताओ ,ट्रस्ट के सदस्यों के सहयोग से निशुल्क संचालित होकर इस देश के विशेष दिव्यांग बच्चो को शिक्षण का कार्य करवा रहे है l
कार्यक्रम अवसर पर डॉ फौजिया सोडावाला, डॉ किरण सिंह , डॉ हर्ष वर्मा , सुनील सलूजा , हरिओम अग्रवाल , रविन्द्र महाजन , शोभा चौधरी , सदाशिव गुप्ता , देवचंद शर्मा , उर्मिला दुबे ,कश्मीरा हुंडीवाला , नीरज लाड , विवेक हकीम , विनय सूर्यवंशी के साथ साथ शाला का समस्त स्टाफ व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l इन सभी के द्वारा सम्मान प्राप्त करने वाले अतिथियों का पुष्पमाला , शाल एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया l कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन आर एस ठाकुर ने किया l उपरोक्त जानकारी जनजाग्रति संस्था अध्यक्ष डॉ किरण सिंह ने दी l





