Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नरक बना वार्डवासियों का जीवन।

By
On:

खबरवाणी

नरक बना वार्डवासियों का जीवन।

 

ट्रेचिंग ग्राउंड की दुर्गंध से घरों में कैद होने को मजबूर लोग, कलेक्टर से लगाई गुहार।

 

समस्या की जड़।

 

शहर के वार्ड क्रमांक 05 स्थित मंगल भवन के पास बने नगर पालिका के ट्रेचिंग ग्राउंड में शहर भर का कचरा डंप किया जाता है, जिसके सड़ने से उठने वाली तीव्र दुर्गंध ने आसपास के सैकड़ों लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

 

दैनिक जीवन पर असर:

 

दुर्गंध इतनी अधिक है कि लोगों को अपने घरों के खिड़की-दरवाजे बंद रखने पड़ते हैं, इसके बावजूद राहत नहीं मिलती और कई बार भोजन करना भी दूभर हो जाता है।

अधिकारियों का निरीक्षण: स्थिति का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे के समक्ष स्थानीय नागरिकों नारायण पाटकर, छाया मालवी, मुकेश पोंद्रे, दीप्ती छोटे, संध्या प्यार आदि ने अपनी पीड़ा रखी। दिलचस्प बात यह रही कि अधिकारियों को भी निरीक्षण के दौरान दुर्गंध से बचने के लिए मास्क लगाकर पहुंचना पड़ा।

 

लोगों की मांग:

 

रहवासियों ने कचरे के वैज्ञानिक विस्तार, नियमित सफाई और इस ट्रेचिंग ग्राउंड को अन्यत्र हटाने या इसके स्थायी समाधान की मांग की है ताकि उन्हें इस नारकीय जीवन से

मुक्ति मिल सके।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News