Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला: संपर्क अभियान शिविर में उमड़े बिजली उपभोक्ता, 53 शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान और 80 हजार का राजस्व संग्रह।

By
On:

खबरवाणी

आमला: संपर्क अभियान शिविर में उमड़े बिजली उपभोक्ता, 53 शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान और 80 हजार का राजस्व संग्रह।

 

आमला:

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आमला शहर के वार्ड क्रमांक 18 में 22 अगस्त 2026 को संपर्क अभियान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे विद्युत उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिनका अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा त्वरित निराकरण किया गया।

 

शिविर की मुख्य विशेषताएँ।

 

53 शिकायतों का त्वरित समाधान।

 

शिविर में प्राप्त सभी 53 शिकायतों और प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई।

 

राजस्व संग्रह।

 

बिल भुगतान से संबंधित 47 मामलों का समाधान करते हुए उपभोक्ताओं से लगभग 80,000 रुपये का राजस्व संग्रह किया गया।

 

अन्य सेवाएँ।

 

शिविर के दौरान बिल संबंधी 2 अन्य शिकायतों, नाम परिवर्तन की कार्रवाई तथा 1 गैर-घरेलू स्थाई विद्युत कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया भी पूरी की गई। इसके अलावा तकनीकी वोल्टेज एवं सर्विस लाइन से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान किया गया।

अधिकारियों की उपस्थिति: इस अवसर पर आमला शहर प्रभारी सहायक अभियंता विलास उइके एवं कनिष्ठ अभियंता चेतना रहड़वे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विद्युत विभाग की अपील:

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अनावश्यक विलंब एवं अतिरिक्त परेशानी से बचने के लिए अपने विद्युत बिलों का समय पर भुगतान करें। साथ ही, विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी भी तकनीकी समस्या के लिए विभागीय कार्यालय या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का

आग्रह किया गया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News