Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

साइकिल वितरण से विद्यार्थियों को मिला आवागमन का सहारा, विधायक ने पढ़ाई और मोबाइल से दूरी का दिया संदेश

By
On:

खबरवाणी

साइकिल वितरण से विद्यार्थियों को मिला आवागमन का सहारा, विधायक ने पढ़ाई और मोबाइल से दूरी का दिया संदेश
भौंरा। शासकीय बालक उत्तर माध्यमिक विद्यालय भौंरा में शनिवार को आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में भौंरा और कछार क्षेत्र के कुल 56 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान करते हुए शिक्षा को प्राथमिकता देने और मोबाइल व सोशल मीडिया के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों से रील बनाने और अन्य गतिविधियों में समय गंवाने के बजाय पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भौंरा के 16 छात्रों, शासकीय बालक उत्तर माध्यमिक विद्यालय भौंरा की 17 छात्राओं तथा शासकीय हाई स्कूल कछार के 13 छात्रों और 10 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलने की बात कही गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आदिवासी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक रंग भी बिखेरा। विधायक ने विद्यार्थियों से कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ अनुशासन और लक्ष्य पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचने तथा सोशल मीडिया की गतिविधियों में समय न गंवाने की समझाइश देते हुए विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शैक्षणिक जरूरतों का मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आया। शासकीय बालिका उत्तर माध्यमिक विद्यालय भौंरा के प्राचार्य एसके कटारे ने विद्यालय में

छात्राओं की संख्या के अनुपात में कक्षों की कमी का हवाला देते हुए अतिरिक्त कक्ष निर्माण की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पर्याप्त कक्ष उपलब्ध नहीं होने से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होती है। वहीं कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य शिवनारायण बारसे ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय परिसर में खेल मैदान निर्माण की आवश्यकता भी रखी।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पंकज मालवीय ने किया। इस अवसर पर सरपंच मीरा धुर्वे, जनपद सदस्य सुधीर नायक, जय किशोर मिश्रा, सुनील राठौर, नरेंद्र राठौर, सुरेंद्र यादव, अखिलेश राय, हेमंत मालवीय, कमलेश जखोदिया, राजेंद्र कावड़कर, पालू सरदार, कन्हैयालाल राठौर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और अन्य लोग उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News